Maha Kumbh 2025: कैबिनेट संग सीएम योगी ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी, सूर्य देवता को अर्पित किया जल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाकुंभ के अवसर पर पतित पाविनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में अपने मंत्रिमंडल के साथियों के संग पवित्र डुबकी लगायी और प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सीएम योगी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ संगम स्थली पहुंचे और पवित्र डुबकी लगायी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सभी कैबिनेट मंत्री सीएम योगी के साथ मौजूद थे। एक गोल घेरे में सभी ने संगम में डुबकी लगायी और सूर्य देवता को जल अर्पित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रफुल्लित नजर आये और सभी साथियों के संग जल क्रीड़ा भी की।

cats

उन्होने इस अवसर पर फोटोग्राफरों को भी निराश नहीं किया और उनके कहने पर विभिन्न कोणों से फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के स्नान के दौरान घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार वातावरण में भक्तिरस का समागम कर रहा था।

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार