Mahakumbh 2025: अनुपम खेर ने संगम में लगाई डुबकी, किये हनुमान जी के दर्शन...महाकुंभ में व्यवस्थाओं की तारीफ की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाकुंभ नगर। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर महाकुंभ पहुंचे। जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। अभिनेता अनुपम खेर बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद आरती में भी शामिल हुए।

अनुपम खेर ने महाकुंभ नगर की दिव्यता, आध्यात्मिकता और अद्भुत व्यवस्थाओं की दिल खोलकर सराहना की है। खेर ने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे ‘जादूनगरी’ कहा। उन्होंने लिखा “ महाकुंभ के पावन स्थल पर पहुँचना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। यहाँ का वातावरण यहाँ आकर ही महसूस किया जा सकता है। चारों ओर भक्ति, जिज्ञासा और प्रसन्नता का अनोखा संगम है। यह वास्तव में आध्यात्मिक महोत्सव का अद्वितीय स्वरूप है।” 

उन्होंने कहा कि इस नगर का निर्माण करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं दुनिया के सबसे बड़े और आलीशान होटलों में रहा हूँ, लेकिन यहाँ की व्यवस्थाएँ किसी से कम नहीं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देना चाहता हूँ। खेर ने अपनी यात्रा के अनुभव को एक छोटे वीडियो के माध्यम से साझा किया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो महाकुंभ की वास्तविक भव्यता और दिव्यता को पूरी तरह से नहीं दिखा सकता। यहाँ का वातावरण, व्यवस्था और आध्यात्मिक उन्माद देखने योग्य है। 

ये भी पढ़ें- Prayagraj News : मोनालिसा ने बदला ठिकाना, महाकुंभ से पहुंची कौशांबी, सीएम योगी से लगाई गुहार

संबंधित समाचार