Bareilly: इन लोगों के खाते हो जाएंगे सीज, टैक्स न जमा करने वालों की निकाली जा रही डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार : नगर निगम का हाउस टैक्स विभाग चार सौ बड़े बकायेदारों के बैंक खातों की डिटेल जुटा रहा है। सभी को नोटिस देकर संपत्तियों के कुर्क करने और बैंक खाते को सीज करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बकाया टैक्स वसूल किया जा सके।

टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए फरवरी और मार्च विभाग के लिए काफी खास है। इस कारण सख्ती की जा रही है। रिकार्ड के अनुसार करीब 400 बड़े बकायेदारों पर 22 करोड़ रुपये बकाया है। इन्हें रकम जमा कराने को नोटिस जारी किया जा रहा है। इन बड़े बकायेदारों के बैंक खातों का नगर निगम पूरा ब्योरा जुटा रहा है, ताकि समय रहते बकायेदारों से हाउस टैक्स वसूल किया जा सके।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कुछ दिन पहले हाउस टैक्स को लेकर समीक्षा बैठक की था। वहीं शासन स्तर से भी कम वसूली पर नाराजगी जताई गई थी। इस वजह से नगर निगम डी श्रेणी में आ गया है। इसको देखते हुए हाउस टैक्स विभाग ऐसे लोगों की सूची बना रहा है, जिन्होंने चार साल या उससे अधिक समय से हाउस टैक्स जमा नहीं किया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि हाउस टैक्स वसूल करने के लिए टीम का गठन किया है। इसमें बड़े बकायेदारों की सूची बना कर वसूली की जाएगी। काफी समय से टैक्स न देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: 'नगर आयुक्त साहब...मैं स्मार्ट सिटी का पार्षद हूं, मेरी ही सड़क खराब है'

संबंधित समाचार