Parakram Diwas: पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने 'नेताजी' को अर्पित की श्रद्धांजलि, स्कूली छात्रों से की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सरकार उस भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रही है, जिसकी नेताजी ने कल्पना की थी। सरकार ने साल 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज पराक्रम दिवस के अवसर पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान अद्वितीय है। वह साहस और धैर्य के प्रतीक हैं। उनका दृष्टिकोण हमें प्रेरित करता है और हम उस भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी।’’

प्रधानमंत्री ने पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में नेताजी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुराने संसद भवन को अब संविधान सदन के नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और सांसद उपस्थित थे। मोदी ने वहां मौजूद कुछ स्कूली छात्रों से संवाद भी किया। बाद में ओडिशा के कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश साझा किया गया। 

यह भी पढ़ें:-Parakram Diwas 2025: 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा'... नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सीएम योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

 

संबंधित समाचार