Bareilly: SSP की बड़ी कार्रवाई, दो दरोगा सस्पेंड, जानें क्यों गिरी गाज?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के ज़िला बरेली में अपराधियों के साथ कामचोर, दागदार और लापरवाह पुलिस वालों पर भी एसएसपी का कहर जारी है। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने फरीदपुर कोतवाली के दो दरोगा सस्पेंड कर दिए। इसमें सुरेश पाटिल और परविंदर पवार शामिल हैं। इसके साथ ही थाने के चौकीदार राजू की ईमानदारी और काम से खुश होकर उन्हें 500 रुपये का पुरस्कार देते हुए 26 जनवरी को सम्मानित करने का निर्देश दिया है। 

एसएसपी अनुराग आर्य बुधवार को फरीदपुर थाने के वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। पेंडिंग केस, काम के तौर-तरीके और चार्जशीट आदि का विवरण देखा। थाने के दरोगा सुरेश पटेल और परविंदर पवार की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने उन्हें फौरन सस्पेंड कर दिया। 

फरीदपुर थाने के दो दरोगा सस्पेंड करने की कार्रवाई से पहले बरेली के एक दरोगा इशरत अली खान को अनिवार्य रूप से यानी जबरन रिटायर करने की कार्यवाही की गई थी। 50 साल की उम्र पूरी कर चुके इशरत अली खान के सस्पेंशन से जहां पुलिसकर्मियों में खलबली मची थी। इसी बीच एसएसपी द्वारा फरीदपुर थाने के दो दरोगा को निलंबित करने से पुलिसवालों की बेचैनी बढ़ गई है। 

हालांकि फरीदपुर थाने में एसएसपी ने केवल लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई ही नहीं की। बल्कि अच्छा काम करने वालों का मनोबल भी बढ़ाया है। सीनियर सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर कामिल, कांस्टेबल मेघ श्याम, महिला कांस्टेबल रॉबिन मोनिका सहित कई को रिवॉर्ड भी दिया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: दरोगा को IG ने जबरन कर दिया रिटायर, जानें क्या था जुर्म? पुलिसकर्मियों में खलबली!

संबंधित समाचार