Milkipur by-election: सपा की सरकार में सड़क पर नहीं निकलती थीं बेटियां, बोले सीएम योगी- अयोध्या का हो रहा है विकास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया। सीएम योगी मंच से कहा कि आज यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं

सीएम योगी समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं। व्यापारियों को लूट लिया जाता था। लोगों की संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा कर लेते थे और जो जितना बड़ा डकैत उसे उतना बड़ा ओहदा दिया जाता था पर अब माफियाओं को जहन्नुम भेजा जा रहा है। 

अयोध्या का हो रहा है विकास

अयोध्या का विकास हो रहा है। आज अयोध्या के लोग दुनिया में कहीं पर भी जाते हैं तो उनका सम्मान किया जाता है। सपा की सरकार में राम की पैड़ी पर जल सड़ता रहता था पर अब लाखों लोग आकर वहां पर डुबकी लगा रहे हैं। अयोध्या को पुराना गौरव प्राप्त हो रहा है।

संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं है

सीएम योगी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाजवादियों के लिए एक बात कही थी कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वह सच्चा समाजवादी नहीं है। ये आज के समाजवादी सिर्फ संपत्ति में उलझे हुए हैं, खाली प्लॉट पर इनके झंडे हर जगह लगते थे, इनके झंडे अपराधियों और माफियाओं को बचाने के लिए थे। जब देश और दुनिया महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर आकर्षित हो रही है, तब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महाकुंभ को लेकर रोज दुष्प्रचार करते हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी में अनोखा विवाह: पतियों की प्रताड़ना से तंग दो महिलाओं ने आपस में रचाईं शादी, कहा- हमे समाज की चिंता नहीं...

संबंधित समाचार