लखीमपुर खीरी: घर में घुसे युवक ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: शहर के एक प्रमुख होटल में काम करने वाले एक व्यक्ति के घर में गांव महेवा निवासी एक युवक घुस गया। महिला को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और भाग निकला।
सीतापुर जिले के एक युवक ने बताया कि वह शहर के एक प्रमुख होटल में काम करता है और महेवागंज चौकी क्षेत्र में रहता है। वह सुबह काम पर चला आया। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। सुबह करीब 10:30 गांव महेवा निवासी बाबू उसके घर में घुस आया और पत्नी को अकेला पाकर दबोच कर छेड़छाड़ करने लगा।
छेड़छाड़ का विरोध करने आरोपी हाथापाई कर पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना पर घर पहुंचा युवक पत्नी को लेकर सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
