Barabanki News : युवा उद्यमियों को 5-5 लाख का ऋण, विद्युत सखियों को मिला सम्मान
बाराबंकी, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2025 का भव्य आयोजन नगर पालिका टाउन हॉल में किया गया। 'विरासत एवं विकास: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश' थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पांच युवा उद्यमियों को 5-5 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। साथ ही, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात विद्युत सखियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका परिसर में कृषि, उद्यान, एनआरएलएम, बाल विकास, पुलिस विभाग, महिला कल्याण, उद्योग और खादी ग्राम उद्योग सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उद्यमियों को सम्मानित करते हुए शुक्रवार को विकास खण्ड देवा के ग्राम शेखपुर मुजीबपुर गांव स्थित देवा फीड्स के डायरेक्टर परवेज खान को भी सम्मानित किया गया। इन्होंने उत्तर प्रदेश में फ्लोटिंग फिश फीड की प्रथम फैक्ट्री लगाई । इन के यहां तकरीबन 150 से अधिक स्थानीय निवासियों को रोजगार प्रदान किया जाता है। किसानों को भी सस्ते दर पर उच्च गुणवत्ता की फीड मिलने से उन को अधिक लाभ मिलने लगा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी द्वारा प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी अ.सुदन , उद्योग उपायुक्त आशुतोष श्रीवास्तव , विधायक कुर्सी साकेत प्रताप वर्मा आदि लोग मौजूद रहे l कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय और उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- अदालत का फैसला : गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी को दस वर्ष का सश्रम कारावास
