दुखद: बरेली जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान पड़ा हार्टअटैक, पल भर में चली गई दरोगा की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन जीआरपी पर तैनात दरोगा चमन सिंह ( 47) की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह वह जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में ड्यूटी कर रहे थे, तभी उन्हें अटैक पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जंक्शन जीआरपी प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि चमन सिंह मूलरूप से मेरठ के बिजौली गांव थाना खरखोदा के निवासी थे। हालांकि, उन्होंने मुरादाबाद में बैंक कॉलोनी खुशहालपुर में मकान बना लिया था। जहां उनका परिवार रहता है। चमन सिंह की पत्नी की 2021 में कोविड से मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। सूचना पर सीओ जीआरपी अनिल कुमार वर्मा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सीओ ने बताया कि चमन सिंह को ड्यूटी के दौरान घबराहट महसूस हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

संबंधित समाचार