सुलतानपुर: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अखंडनगर/सुलतानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार की रात एक सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मालीपुर, अम्बेडकर नगर की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवकों के साथ हुआ, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नदी के गहरे खड्डे में गिर गई।

घटना अखंडनगर के स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में हुई, जो शाहगंज, जौनपुर सड़क मार्ग पर स्थित है। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवक को एम्बुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान बनबहासिरखिनपुर गांव निवासी प्रवेश पुत्र कृपाशंकर के रूप में हुई, जबकि घायल युवक की पहचान आलोक कुमार पुत्र शिवपूजन के रूप में की गई। थाना प्रभारी श्यामसुंदर निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए उपनिरीक्षक को रवाना कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Sultanpur News : आवास प्लस की सर्वे टीम पर हमला, केस दर्ज 

संबंधित समाचार