अयोध्याः 21 वर्षीय नवविवाहिता ने खाया जहर, हुई मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचारः इनायत नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी। बन खोदवा गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता मंजू ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंजू का विवाह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भितरपुर गांव निवासी संदीप पुत्र गंगाराम के साथ मात्र तीन महीने पहले हुआ था।

शुक्रवार की रात जब मंजू अपने मायके में थी उसने जहर खा लिया। परिजनों ने तुरंत उसे सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजन इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें खुद ही समझ नहीं आ रहा है उनकी बेटी ने ऐसा क्यों किया है। थाना कुमारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार, मृतका के परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। किस जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ेः FIITJEE Scam: लखनऊ में भी अभिभावकों को करोड़ों का चूना लगाकर फिटजी ने ताला लटकाया

संबंधित समाचार