लखीमपुर खीरी: हत्या की कोशिश करने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना शारदानगर के गांव हजरिया में घर में घुसकर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार, बांका, गड़ासा और एक डंडा बरामद कर आरोपियों का चालान भेजा है। 

बता दें, गांव हजरिया निवासी बल्कटर सिंह 23 जनवरी की शाम करीब चार बजे अपने घर के बाहर छप्पर छा रहा था। तभी पड़ोसी शैलेन्द्री देवी की सास ऊषा देवी और ससुर बेचेलाल निवासी बबुरी थाना धौरहरा अपनी शैलेन्द्री को विदा कराने आए थे, लेकिन वो लोग बल्कटर सिंह के घर पर बैठ गए। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शैलेन्द्री, कमल, अवधराम, बलराम और रोशनलाल, मुन्नालाल हंसिया, बांका, तलवार व लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए उसकी बहन गुड़िया को जान से मारने की नीयत से सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

आरोपियों ने बेचेलाल और उनकी पत्नी ऊषा, सुनीता पत्नी धनीराम, रामेन्द्र पुत्र धनीराम को भी जमकर मारापीटा, जिससे वह भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसआई संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी मुन्नालाल, बलराम, अवधराम, रोशन लाल और कमल कुमार को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार, बांका, गड़ासा व डंडा बरामद कर चालान भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: मजार पर बिना अनुमति किसने कर दिया नया निर्माण? सांसद ने की शिकायत...हटाने के आदेश

संबंधित समाचार