बरेली : बिना किसी जुर्म के मुसलमानों पर की जा रही है कार्रवाई
आवास पर बैठक में बोले दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन अहसन मियां
बरेली, अमृत विचार। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती मोहम्मद अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने शनिवार को आवास पर बैठक करते हुए कहा कि बिना किसी जुर्म के मुसलमानों पर कार्रवाई की जा रही है। जबकि खास मजहब के लोगों पर पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में एक मजहब की रैली के दौरान अल्लाह के लिए अभद्र भाषा के गाने का इस्तेमाल किया गया, जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है। इस हरकत से मुसलमानों में नाराजगी और गुस्सा है। बैठक में मांग की गई कि सरकार ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।
सज्जादानशीन ने कहा कि अक्सर देखने में आ रहा है कि एक खास मजहब के लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से बचती है। जबकि मुसलमानों पर बिना किसी जुल्म के सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बहेड़ी में अभी कुछ मुसलमान खामोशी से नमाज अदा कर रहे थे, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया। एक खास मजहब के लोग हमारे मजहब के बारे में टिप्पणी करके माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ बस दिखावे की कार्रवाई हो रही है।
मौलाना बशीर उल कादरी, मौलाना जाहिद रजा, हाजी जावेद खान, शाहिद नूरी, अजमल नूरी, परवेज नूरी, औरंगजेब नूरी, नासिर कुरैशी, ताहिर अल्वी, मंजूर रजा, साजिद नूरी, नईम नूरी, सय्यद माजिद, डॉ. माजिद खान, जोहैब रजा, काशिफ सुब्हानी, काशिफ एडवोकेट, शबलू, आरिफ रजा, मुजाहिद बेग, आले नबी, सय्यद एजाज आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Bareilly: फरहत नकवी को जान से मारने की धमकी, बोला- घर में घुसकर गोली मारूंगा
