बहराइच: श्रमिक की धारदार हथियार से गोदकर नृशंस हत्या, बाग में मिला शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाबागंज/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जनपद के ग्राम पंचायत मुरलीधर दंदौली गांव निवासी एक श्रमिक ईंट भट्ठे पर शनिवार शाम को काम करने के लिए गया था। रविवार को उसका शव बाग में पड़ा मिला। धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने उसकी नृशंस हत्या कर शव फेंक दिया है। पिता ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरलीधर दंदौली गांव निवासी मोहम्मद अमीन उर्फ बबलू (40) पुत्र सुभान अली एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम को वह मजदूरी के लिए घर से गए। इसके बाद वापस नहीं आए। वहीं रविवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम केवलपुर में स्थित बाग में शव पड़ा होने की सूचना मिली।

cats

परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान मोहम्मद अमीन के रूप में की। युवक को धारदार हथियार से कई बार गोदा गया है। जिससे उसकी की आंत तक बाहर निकल आई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता सुभान अली ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप चार लोगों पर लगाया है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि श्रमिक की हत्या का आरोप लगा है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जायेगा। 

ढाई किलोमीटर दूर मिला शव

मृतक मोहम्मद अमीन उर्फ बबलू पचपकरी गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। लेकिन शव उसका ढाई किलोमीटर दूर केवलपुर गांव में मिला है। ऐसे में अपहरण के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

हत्या में जेल काट चुका है मृतक

जिस मृतक श्रमिक की हत्या कर शव बाग में फेंका गया है। वह स्वयं हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक मुरलीधर दंदौली गांव में पहले चुनावी रंजिश में संतोष कुमार पुत्र रामराज की हत्या उस पर आरोप लगा था। जिसके बाद उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था जिसके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक छह माह पहले ही जेल से छूटे था और मेहनत मजदूरी करने लगा था।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: प्रतिष्ठानों से रेस्क्यू बच्चों को छुड़ा ले गई नाराज भीड़, पुलिस बनी रही मूकदर्शक, देखें वीडियो

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव