कानपुर के मदर टेरेसा मिशन स्कूल की तीनों शाखाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस: बच्चों ने देशभक्ति के गाए तीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंड्री स्कूल किदवई नगर, कोयला नगर और कृष्णा नगर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या डॉ. वीना साइलस ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान भी गाया। प्रधानाचार्या डॉ. वीना साइलस ने देश-प्रेम, एकता-अखंडता, शांति-मानवता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया। राष्ट्रीय गीत, वंदे मातरम गीत समूहगान से सभी देशभक्ति से भर गए। इस दौरान यशराज आनंद साइलस, उपप्रधानाचार्या दीक्षा साइलस समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार