अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में करेंगे अमेरिका का दौरा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके साथ बैठक के लिए संभवत: फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ आएंगे। ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा से ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से कहा, ‘‘आज सुबह (सोमवार) मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई। वह संभवतः अगले महीने फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ आएंगे। 

भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।’’ ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सोमवार को फोन पर हुई बातचीत के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘(मोदी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान) सभी विषयों पर चर्चा हुई।’’ राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनकी आखिरी विदेश यात्रा भारत की थी। 

ट्रंप और मोदी के बीच अच्छे मित्रवत संबंध हैं। दोनों ने सितंबर 2019 में ह्यूस्टन और फरवरी 2020 में अहमदाबाद में दो अलग-अलग रैलियों में हजारों लोगों को संबोधित किया था। नवंबर 2024 में ट्रंप की शानदार चुनावी जीत के बाद मोदी उनसे बात करने वाले विश्व के तीन शीर्ष नेताओं में शामिल थे।  

यह भी पढ़ें:-दाऊद से संबंध, 993 बम धमाकों में संलिप्तता बना बाबा सिद्दीकी की मौत का कारण, बहराइच के रहने वाले शूटर शिवकुमार ने उगले कई राज

संबंधित समाचार