जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवाद से जुड़े मामले एनआईए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और सोपोर इलाकों में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने आतंकवाद से संबंधित मामले में जावेद अहमद शेख, ए आर शल्ला और निसार अहमद नाम के तीन व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की। 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही श्रीनगर में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई। सोपोर कस्बे के एक व्यक्ति के श्रीनगर स्थित घर और कार्यालय परिसर पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी है तथा विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। 

संबंधित समाचार