America : डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर, ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लग सकता है प्रतिबंध 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को ट्रांसजेंडर सैनिकों पर पेंटागन की नीति को संशोधित करने का निर्देश दिया है। ट्रंप के इस कार्यकारी आदेश से भविष्य में अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों की भर्ती पर प्रतिबंध लग सकता है।

अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन यह मामला कई वर्षों तक अदालतों में उलझा रहा। इसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा पदभार ग्रहण करने के कुछ समय बाद ही इसे पलट दिया गया था। 

अमेरिका में दो ही जेंडर ट्रंप 
अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कहा था कि अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे मेल और फीमेल। अमेरिका से थर्ड जेंडर को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा था कि ऑफिशियल अब सिर्फ दो ही जेंडर होंगे। राष्ट्रपति पद संभालते ही अमेरिकी सेना से ट्रांसजेंडरों को बाहर करेंगे। ट्रंप ने कहा था कि मैं बाल यौन उत्पीड़न को खत्म करने, ट्रांसजेंडर को सेना और हमारे स्कूलों से बाहर करने के लिए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करूंगा।

ये भी पढ़ें : US : 'WHO के साथ काम करना तुरंत करें बंद...', अमेरिकी अधिकारियों को डोनाल्ड ट्रंप सरकार का आदेश

संबंधित समाचार