Ranji Trophy: रोहित-जायसवाल और अय्यर मुंबई टीम से बाहर, नहीं खेलेंगे अगला रणजी मैच...ये वजह आई सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। गत चैंपियन मुंबई को मेघालय के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर की कमी खलेगी। इन तीनों ने एलीट ग्रुप ए के छठे दौर में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था, जिसमें मुंबई को पांच विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा। उस मैच में ये तीनों नहीं चल सके जबकि शार्दुल ठाकुर ने 51 और 119 रन की पारियां खेली। 

मुंबई को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब मेघालय को बड़े अंतर से हराने के अलावा बाकी मैचों में भी अनुकूल नतीजों की उम्मीद करनी होगी। रोहित, जायसवाल और अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ छह, नौ और 12 फरवरी को होने वाले भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं। इसके बाद चैम्पियंस ट्रॉफी होगी। मुंबई क्रिकेट संघ के एक सूत्र ने तीनों के अगला मैच नहीं खेलने की पुष्टि की। 

वनडे सीरीज की तैयारी के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया है। ऐसे में वो तैयारी के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने तीनों खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की पुष्टि की। सूत्र ने कहा, ये तीनों ही भारतीय टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम फिलहाल पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है और 2-0 से आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ICC ने साल 2024 का टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना, बोले-मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं 

 

संबंधित समाचार