Fatehpur News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा मामले की शिकायत पुलिस से की।

राधा नगर के रहने वाले अनुज कुमार की पत्नी पूजा साहू को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह महिला को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। इसके बाद साथ में मौजूद आशा बहू ने परिजनों को सदर कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर में स्थित अपूर्वा पाली क्लीनिक में भर्ती करने की सलाह दी गई। 

आशा बहू के कहने पर परिजनों ने महिला को अपूर्वा पाली क्लीनिक में भर्ती किया। कुछ देर बाद डॉक्टरों द्वारा महिला के ऑपरेशन के जरिए प्रसव होने की बात कही गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने फैसला बदल नार्मल प्रसव होने की बात कह महिला को भर्ती रखे रहने की सलाह दी गई। कुछ देर बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया और कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। 

बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थोड़ी देर बाद सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल को सीज कर दिया। वहीं अस्पताल के संचालक ने प्रसव से पहले ही बच्चे की मौत होने की बात कही है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- नए दौर में बदलती परंपरा, रात्रि में स्नान से लगते हैं दोष: यहां जानें- गंगा स्नान के नियम...

संबंधित समाचार