बरेली : ई-रिक्शा चोरों ने कर रखा था पुलिस के नाक में दम...मुठभेड़ में गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से शहर की पुलिस आये दिन ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं से परेशान थी। अब सुभाषनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली लगी। जिसको जिला अस्पलात में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक सुभाषनगर थाना पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो लोग बरेली जंक्शन के आसपास व दूसरे थाना क्षेत्रों से ई-रिक्शा समेत अन्य सामान चोरी करने के बाद मिलक रोड पर बंद पड़े प्राथमिक स्कूल के पास बनी बाउंड्री वॉल के अंदर जमा करते हैं। चोरी का एक ई-रिक्शा बीडीए गेट की तरफ से उसी बाउंड्री के अंदर लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मिलक को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा से आ रहे दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों कूदकर भागने लगे। पीछा करने पर एक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके जवाब में फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लगी है। घायल आरोपी ने अपना नाम महेश चंद्र निवासी सुभाष वाटिका बिहारीपुर थाना कोतवाली बताया जबकि दूसरे आरोपी ने रजत बाबा भी इसी मोहल्ले का रहने वाला है। 

पांच ई-रिक्शा की गईं बरामद
आरोपी रजत की निशानदेही पर पुलिस ने पांच ई-रिक्शा, 40 बैटरी, 6 टायर, 5 रिम, 2 स्टिपनी, 2 मोबाइल व 1200 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा अवैध हथियार भी इनके पास से मिले हैं। एसपी सिटी मानुष पारिख ने बताया कि आरोपियों पर पूर्व में भी बरेली जिले के अलग-अलग थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल कोर्ट में पेश कर इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: प्रयागराज में रेलवे की महाकुंभ डायरी आएगी काम, जानिए क्या है इसकी खासियत

संबंधित समाचार