महाकुंभ में भगदड़ के बाद मुरादाबाद के श्रद्धालुओं के परिजन हुए परेशान, संपर्क करने में जुटे
सचिन गुप्ता अपनी पत्नी के साथ।
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या पर पहुंची श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद महानगर से गए श्रद्धालुओं के परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने तुरंत ही उनसे संपर्क कर उनका हाल जानना शुरू कर दिया।
बुधवार को मौनी अमावस्या शाही स्नान के लिए महानगर से भारी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे हैं। इसी बीच महाकुंभ में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। जिसमें 14 लोगों के मरने की खबर है। भगदड़ की खबर से महानगर से गए श्रद्धालुओं के परिजनों में बेचैनी बढ़ गई। महानगर के दीनदारपूरा के रहने वाले सचिन गुप्ता अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ गए हैं। उनके भाई विपिन गुप्ता ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत से सचिन का कहना है कि वह पूरी तरह से सकुशल हैं।
भगदड़ के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। सभी लोग शाही स्नान करने में जुटे हैं। इसके अलावा लाइनपार से गए श्रद्धालुओं के परिजन भी उनसे संपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा बुद्धि विहार से भी कुछ श्रद्धालु शाही स्नान के लिए महाकुंभ गए हैं। जिनके परिजन उनसे संपर्क कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : सोनकपुर स्टेडियम में अव्यवस्था बन रही खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में अड़चन, जिम्मेदारी अनजान
