Bahraich News : सरकारी नोटिस से सहमीं महिलांए, जिलाधिकारी से गिड़गिड़ाकर बोली हम पर रहम करें ...जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार : छह मकानों को जमीदोंज करने और 17.25 लाख रुपये वसूलने नोटिस मिलने से परेशान महिलाओं ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। महिलाओं को कहना है कि वह 50 सालों से जमीन पर मकान बनाकर सपरिवार रह रहीं है, लेकिन अब तहसील प्रशासन ने उनके घरौंदे को गिराने की सरकारी नोटिस भेज दी है। साथ ही क्षतिपूर्ति भी वसूली के निर्देश दिए हैं। इस दौरान महिलाएं जिलाधिकारी से गिड़गिड़ाती रही। 

सदर तहसील अंतर्गत शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी शीबा बेगम, रेहाना बेगम, साकरून बेगम, सन्नो बेगम अन्नी, और सोनी गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम मोनिका रानी को शिकायती पत्र देने पहुंची। सभी का कहना है कि वह सभी लगभग 50 वर्ष मकान बनकर रह रहे हैं। उनके पति और भाई बाहर नौकरी करते हैं। लेकिन दो दिन पूर्व तहसील प्रशासन की ओर से उनके मकान को सरकारी जमीन पर बने होने की बात कहते हुए नोटिस जारी किया गया है।

इतना ही नहीं क्षतिपूर्ति के लिए 17.25 लाख की वसूली का भी निर्देश दिया गया है। 15 दिन में नोटिस का जवाब न मिलने पर बुलडोजर की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नोटिस न्यायालय तहसीलदार न्यायिक की ओर से जारी किया गया है। ऐसे में सभी काफी परेशान हैं। मकान गिरने से वह सभी खुले असमान तले आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bahraich News : एसपी ने दी सख्त हिदायत, न्यायालय में प्रवेश करने वाले लोगों की करें निगरानी

संबंधित समाचार