बाराबंकी: देर से आने वाले कर्मचारियों को डीएम की फटकार, रजिस्टर में दर्ज कराया वास्तविक समय
बाराबंकी, अमृत विचार: जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देर से आने वाले कर्मचारियों की पहचान करने के लिए विभिन्न विभागों के उपस्थिति रजिस्टर मंगवाए। डीएम ने देर से आने वाले कर्मचारियों से उनकी वास्तविक आने का समय दर्ज करवाया और कड़ी चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय, खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग, खनन विभाग समेत कई विभागों का दौरा किया। उन्होंने एडीएम कोर्ट और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ कोर्ट कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सभी जगह फाइलों और रजिस्टर के रखरखाव की जांच की। डीएम ने कार्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया।
उन्होंने डीपीआरओ और नगरपालिका के अधिकारी को रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी इंद्रसेन और प्रशासनिक अधिकारी गुरु सहाय निगम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Barabanki News : 35 सालों से थानों में डंप मादक पदार्थों को कराया नष्ट
