पीलीभीत: तेंदुआ का शव मिलने के बाद मचा हड़कंप...पड़ताल में जुटे अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। हरीपुर रेंज में कई दिनों से चहलकदमी कर रहे तेंदुआ का शव गांव में सड़क पर पड़ा मिलने से खलबली मच गई। जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तेंदुआ की मौत का कारण पता लगाने को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
हरीपुर रेंज से सटे इलाकों में बाघ और तेंदआ दहशत का पर्याय बने हुए हैं। दो दिन पहले लाह गांव के पास तेंदुआ ने एक किसान पर हमला कर दिया था। तब से उसकी दहशत बनी हुई थी। शुक्रवार सुबह हरीपुर रेंज के दुर्जनपुर गांव में सड़क पर एक तेंदुए का शव पड़ा देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर हरिपुर रेंजर बीएस रावत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उच्च अधिकारियों को शव मिलने के बारे में जानकारी दी।  तेंदुआ की  मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके पैर मिट्टी से सने हुए थे। जानकारी लगते ही वन विभाग के उच्च अधिकारी भी गांव पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का शव कब्जे में ले लिया। हरिपुर रेंजर वीएस रावत ने बताया कि तेंदुआ का शव मिला है। उसकी मौत कैसी हुई इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

संबंधित समाचार