भगदड़ के बाद तेज तर्रार आईपीएस अफसरों के हवाले महाकुंभ, इन अधिकारियों की हुई तैनाती, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ प्रयागराज। बसंत पंचमी स्नान से पहले प्रयागराज महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार नें बड़ा कदम उठाते हुए 4 आईपीएस (IPS) और 3 पीपीएस (PPS) अधिकारियों की तैनाती की है। बसंत पंचमी स्नान के अवसर पर अतिरिक्त अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ भेजा गया है।

Image 2025-

प्रयागराज महाकुंभ में IPS दीपेंद्र नाथ चौधरी और लक्ष्मी निवास मिश्रा को तैनात किया गया है। इसके अलावा, राजधारी चौरसिया और श्रवण कुमार सिंह को भी महाकुंभ में ड्यूटी पर लगाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विकास चंद्र त्रिपाठी और ओम प्रकाश सिंह को भी महाकुंभ में तैनात किया गया है। साथ ही, ASP प्रवीण कुमार यादव को भी इस आयोजन के दौरान अपनी ड्यूटी निभाने के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-Prayagraj News: थाना प्रभारी ने भंडारे के भोजन में मिलाया राख, वीडियो वायरल होने पर DCP ने किया निलंबित

संबंधित समाचार