उन्नाव : सपा के साथ मिलकर आगामी विस चुनाव लड़ सकती है प्रसपा
टोल प्लाजा पर स्वागत के दौरान शिवपाल यादव ने कहा आफर मिला तो तय होगा गठबंधन नवाबगंज, उन्नाव । लखनऊ से अचलगंज के सिकंदरपुर गांव मे एक कालेज के उद्घघाटन मे शामिल होने के लिए जाते समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का टोल प्लाजा नवाबगंज पर प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व …
टोल प्लाजा पर स्वागत के दौरान शिवपाल यादव ने कहा आफर मिला तो तय होगा गठबंधन
नवाबगंज, उन्नाव । लखनऊ से अचलगंज के सिकंदरपुर गांव मे एक कालेज के उद्घघाटन मे शामिल होने के लिए जाते समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का टोल प्लाजा नवाबगंज पर प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व मे फूल मलाओ से स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेस में सपा पार्टी से आफर मिलने पर गठबंधन के संकेत दिए। वही पत्रकार हत्याकांड पर न्याय मिलने तक पार्टी के पीडित के परिजनो के साथ खड़े रहने की बात भी कही। गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी के प्रदेश सचिव बालेंद्र प्रताप सिंह व जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने फूलों का हार पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मीडिया के सवालो का जवाब देते हुए कहा कि 2022 मे विधानसभा चुनाव प्रसपा गठबंधन के साथ लड़ेगी। उन्होने सपा से गठबंधन की बात पर कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से आफ र आने पर उन्होने पार्टी के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए। मालूम हो कि प्रसपा पार्टी के गठन के बाद हुए विधानसभा के चुनावो मे सपा व प्रसपा के उम्मीदवारो को मिली शिकस्त के बाद दोनो नेता चाचा-भतीजे एक दूसरे से इशारो-इशारो मे मिलने गठबंधन की बात करते रहे है। पत्रकार सूरज पांडेय हत्याकांड के मामले मे शामिल एसआई व सिपाही के बारे मे कहा कि हत्या या आत्महत्या के लिए प्रेरित करना दोनो ही संगीन अपराध है। उन्होने योगी सरकार में लाँ एण्ड आर्डर मेंनटेन न होने का भी आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह, आलोक निगम, युनुस, अकील, उमेश यादव, ज्ञानेन्द्र यादव, रानू दीक्षित, अनुपम दीक्षित, शिव चरण यादव, राजेश पाल, तकदीर सिंह, शील जैसवाल व मोहित प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
