बरेली: पीआरओ राजेंद्र सिंह समेत इज्जतनगर रेल मंडल के रिटायर हुए 13 कर्मचारियों को दी विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पर रिटायर होने वाले कर्मचारियों को हर माह पूरे सम्मान के साथ विदाई दी जाती है। जनवरी माह में रिटायर हुए इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र सिंह समेत कुल 13 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में सम्मानित किया गया।

राजेन्द्र सिंह पिछले 18 सालों से इज्जतनगर मंडल पर जनसंपर्क अधिकारी के पद पर काम करते हुए सभी अधिकारियों, प्रेस मीडिया एवं रेल कर्मचारियों के बीच अपने मृदुभाषी एवं मिलनसार होने के कारण काफी लोकप्रिय है।  मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने रिटायर हुए कर्मचारियों को समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड समेत सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज और गोल्ड प्लेटेड मेडल दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए अधिकारी एवं रेल कर्मचारियों की दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं। सभी ने अपना बहुमूल्य समय रेलवे को दिया है, अब वह इन जिम्मेदारियों से मुक्त हो चुके हैं। अब भरपूर समय मिलेगा, लिहाजा अपने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा समय दे पायेंगे। भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए रेल प्रशासन का दरवाजा सदैव खुला है।

ये भी पढ़ें - बरेली: सर्दी में कर ली गई है गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को सताने की तैयार !

संबंधित समाचार