अक्षय कुमार ने यूट्यूबर को भेजा मानहानि नोटिस, 500 करोड़ रुपये का मांगा हर्जाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ”झूठे और बेबुनियाद आरोप” लगाने पर बिहार के एक यूट्यूबर को मानहानि नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। कानूनी मामलों से जुड़ी कंपनी आईसी लीगल के जरिए 17 नवंबर को भेजे गए नोटिस में कहा है कि राशिद ने …


मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ”झूठे और बेबुनियाद आरोप” लगाने पर बिहार के एक यूट्यूबर को मानहानि नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। कानूनी मामलों से जुड़ी कंपनी आईसी लीगल के जरिए 17 नवंबर को भेजे गए नोटिस में कहा है कि राशिद ने अपने यूट्यूब चैनल एफ एफ न्यूज पर उनके खिलाफ कई अपमानजनक, निंदात्मक और आपत्तिजनक वीडियो डाले।

अभिनेता ने यूट्यूबर को बिना शर्त माफी मांगने और अपने चैनल से आपत्तिजनक वीडियो हटाने को कहा है। मुंबई पुलिस यूट्यूबर के खिलाफ एक अन्य मानहानि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।नोटिस में कहा गया है वीडियो में हमारे मुवक्किल ( अक्षय कुमार) पर कई झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं, जैसे कि उन्होंने (अभिनेत्री) रिया चक्रवर्ती की कनाडा भागने में मदद की और हमारे मुवक्किल ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में चर्चा के लिए (महाराष्ट्र के मंत्री) आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस आयुक्त के साथ गुपचुप बैठक कीं। नोटिस में राशीद से कहा गया है कि अगर तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार