बरेली: जनवरी में कम पड़ी सर्दी, जानिए फरवरी में क्या होने वाला है हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में कई साल बाद जनवरी में सर्दी कम पड़ी है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी औसत से अधिक रहा है। मौसम विभाग ने फरवरी में भी कम सर्दी पड़ने की भविष्यवाणी की है।

मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि जनवरी में औसत अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। अधिकतम तापमान 2020 के बाद और न्यूनतम तापमान 2021 के बाद अधिक रहा है। जनवरी के अंतिम दिन भी शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

संबंधित समाचार