कासगंज : शहर में घर घर से कूढा उठाने के लिए नगर पालिका के 20 छोटे बडे़ वाहन तैयार

विधायक, डीएम, पालिका चेयरमैन, ईओ ने हरीझंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

कासगंज : शहर में घर घर से कूढा उठाने के लिए नगर पालिका के 20 छोटे बडे़ वाहन तैयार

कासगंज, अमृत विचार। शहर में घर घर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका ने 20 छोटे बडे वाहनों को तैयार किया है। शनिवार को विधायक, डीएम, ईओ के अलावा नगर पालिका चैयरमैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया है। साथ ही ये वाहन शहर की सड़को और गलियों में जाकर लोगों को प्रचार प्रसार के माध्यम कूड़े को कूड़ा वाहन में डालने के लिए प्रेरित करेंगे और घर घर से कूड़ा उठायेंगे। इन सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम को लगाया गया है। जिनकी नगर पालिका में लगे कंट्रोल रुम से वाहनों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने की एवज में 50 कर पालिका द्वारा लगाया जाएगा।

कासगंज शहर में नगर पालिका के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब घर घर से कूड़ा उठाने के लिए 20 छोटे बड़े वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, इन सभी वाहनों को जिलाधिकारी मेधा रुपम और नगर पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी और भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। पालिका चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने बताया कि ये वाहन अब शहर की सड़कों और गलियों में जाकर लोगों को प्रचार प्रसार के माध्यम से कूड़े को कूड़ा वाहन में डालने के लिए प्रेरित करेंगे, और घर घर से कूड़ा उठाएंगे, इन सभी वाहनों में जीपीएस लगाया गया है, जिनकी नगर पालिका में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। शहर की सड़कों और गलियों में बढ़ती गंदगी को देखते हुए नगर पालिका ने कासगंज शहर के लोगों के लिए एक नई सौगात दी है। नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। शहर की आबादी करीब एक लाख से अधिक है। नगर पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना की तैयारी की थी। जिसे आज लागू किया गया है। इन सभी वार्डों से लगभग 20 टन कूड़ा घरों से निकलता है। 

50 रूपए हर घर को देना होगा कर
शहर में साफ-सफाई के लिए करीब 20 वाहनों पर 300 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। नगर पालिका अब कूड़ा कलेक्शन करने के एवज में प्रत्येक घर से 50 रुपये महीना कूड़ा कर के माध्यम से वसूल करेंगी। यह प्रावधान आज से शुरु किया गया है।यह योजना शुरु होने से शहर गंदगी मुक्त होगा। स्वच्छ  भारत मिशन का सपना साकार होगा।

ये भी पढ़ें - कासगंज बार एसोसिएशन के चुनावों का कार्यक्रम निर्धारित