Etawah: नहीं बंद होगा वृद्धाश्रम, न्यायालय का आदेश सुनकर झूम उठे वृद्धजन, खुशी का माहौल

Etawah: नहीं बंद होगा वृद्धाश्रम, न्यायालय का आदेश सुनकर झूम उठे वृद्धजन, खुशी का माहौल

इटावा, अमृत विचार। इटावा जनपद के कस्बे भरथना में संचालित इकलौते वृद्धाश्रम में वृद्धजनों में खुशी देखने को उस समय मिली, जब माननीय न्यायालय ने आश्रम बंद कराने पर पूरी तरह रोक लगा दी। दरअसल गलत तरीके से आश्रम की गलत सूचनाएं देकर शासन से वृद्धाश्रम बन्द कराए जाने के निर्देश जारी करा दिए गए थे। लेकिन बीते दिन माननीय न्यायालय ने आश्रम बन्द कराने पर पूरी तरह रोक लगाते हुए वृद्धाश्रम विधिवत संचालित रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह खुशखबरी सुनकर आश्रम में आधा सैकड़ा से अधिक मौजूद दुखी वृद्धजन खुशी से झूम उठे।

वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला पुरुष खुशी में एक साथ नाचते झूमते नजर आए। वृद्धजनों से उनकी खुशी का कारण पूछने पर वर्षों से आश्रम में रह रहीं वृद्ध महिला श्यामा गुप्ता, कमला यादव और विनोद पांडेय व राम नरेश भदौरिया आदि ने बताया कि बीते कुछ समय से भरथना वृद्धाश्रम के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा वृद्धाश्रम को बन्द कराए जाने के लिए एक षड्यंत्र के तहत शासन को झूठी सूचनाएं पहुंचाने और जनपद में प्रचारित करने का अभियान का चलाया जा रहा था। जिसके तहत शासन ने बीते दिनों भरथना वृद्धाश्रम बन्द कराने के निर्देश दे दिए थे। जिसकी सूचना मिलने से वृद्धाश्रम में मौजूद संवासी दुखी हो गए थे। 

लेकिन वृद्धाश्रम में कोई भी किसी सूरत में भरथना आश्रम छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। यहां तक कि वृद्धजनों ने आश्रम छोड़ने या उन्हें उक्त आश्रम से जबरन अन्य किसी आश्रम में भेजने पर वे आत्महत्या करने पर आमादा हो गए। जिसकी सूचना जब आश्रम संचालित करने वाली उत्तरदायी संस्था हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन गोमती नगर लखनऊ को मिली तो वह संस्था वृद्धजनों की समस्या लेकर न्यायालय पहुंची। जिसपर माननीय न्यायालय ने वृद्धाश्रम के पूर्व के सभी बन्द के निर्देश खारिज करते हुए,भरथना के वृद्धाश्रम को विधिवत संचालित रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसकी खुशी में मौजूद सभी वृद्धजन नाच गाकर खुशियां मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने दिव्यांगजनों की सुनी फरियाद, अधिकारियों को इस बात पर फटकारा...

 

ताजा समाचार

Kanpur: मुसलमानों को ताकत देने में जुटा पर्सनल लॉ बोर्ड, सोशल मीडिया पर जारी किया ये पैगाम...
आईपीएल 2025 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच मार्क बाउचर बोले
अयोध्या: अकीदत के साथ अदा हुई रमजान के तीसरे जुमे की नमाज  
'एक राष्ट्र-एक चुनाव विकसित भारत के लिए जरूरी': Kanpur के सीएसजेएमयू में यूथ पार्लियामेंट में वक्ताओं ने रखे विचार
'हम कूड़ादान नहीं हैं', न्यायमूर्ति वर्मा के स्थानांतरण पर बोला हाईकोर्ट बार एसोसिएशन 
US : संघीय अदालत न्यायाधीशों की शक्ति को सीमित करें, डोनाल्ड ट्रंप ने किया आग्रह