लखनऊ जंक्शन पर रेलवे का गौरवशाली इतिहास हुआ जीवंत: 1926 का विंटेज स्टीम इंजन ‘ऐरावत’ अब बन गया आकर्षण का केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः रेलवे के वैभवशाली विरासत को प्रदर्शित करने के लिए लखनऊ जंक्शन स्टेशन के कैबवे क्षेत्र में स्टीम इंजन ‘ऐरावत’ को स्थापित किया गया है। इस ऐतिहासिक इंजन ने स्टेशन परिसर की सुंदरता को और बढ़ा दिया है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्री इंजन के सामने खड़े होकर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।

विंटेज स्टीम लोकोमोटिव को वर्ष 1926 में इंजन इंग्लैंड की प्रसिद्ध कंपनी जॉन फावलर एंड कॉ. ने निर्मित किया था। इसे नौतनवा ब्रांच लाइन की लगभग 14 मील लंबी नैरो-गेज ट्राम लाइन पर चलाया जाता था। यह इंजन लक्ष्मीपुर स्टेशन से नागवा और सोनारी जंगल क्षेत्र तक संचालित होता था। उस समय इसका मुख्य उपयोग जंगलों से प्राप्त वन उत्पादों के परिवहन के लिए किया जाता था। दशकों तक सेवा देने के बाद इस लाइन का परिचालन वर्ष 1982-83 में बंद हो गया। अब ये इंजन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन पर रेलवे की गौरवशाली विरासत की गाथा बयां करेगा।

संबंधित समाचार