UP: डॉक्टर की हत्या पूर्व साथी ने ही कराई थी, हत्यारों को दी थी 10 लाख की सुपारी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बिजनौर, अमृत विचार। नगीना क्षेत्र में डॉक्टर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अस्पताल के विवाद और पुरानी रंजिश के चलते इस हत्या की साजिश रची गई थी, जिसमें एक डॉक्टर ने ही सुपारी देकर हत्या करवा दी।

5 मार्च की शाम अभियुक्त विकास उर्फ छोटू निवासी ग्राम तिबड़ी थाना धामपुर फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट दिखाने के बहाने शिवालय हेल्थ केयर सेंटर पहुंचा। वहां डॉक्टर राजकुमार मरीज देख रहे थे। इसी दौरान रिपोर्ट दिखाने के बहाने करीब पहुंचकर विकास ने डॉक्टर राजकुमार पर तमंचे से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार को पुलिस ने विकास, आर्यन उर्फ राजननिवासी मधी हाल निवासी ग्राम जैतरा थाना धामपुर, तथा डॉ. नीरज कुमार निवासी ग्राम तिबड़ा थाना धामपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि 2018 में गाजियाबाद के एक अस्पताल में डॉ. नीरज और डॉ. राजकुमार साथ काम करते थे और दोनों में दोस्ती भी थी।

 2022 में दोनों ने नगीना-धामपुर रोड पर सुमित्रा हॉस्पिटल खोला था। अस्पताल की आय से पहले डॉ. नीरज के लोन का भुगतान करने की बात तय हुई थी, लेकिन मनमुटाव के कारण वर्ष 2023 में डॉ. राजकुमार बिना पूरा हिसाब-किताब किए अलग हो गए। जनवरी 2024 में डॉ. राजकुमार ने शिवालय हेल्थ केयर सेंटर नाम से अपना अलग अस्पताल शुरू कर दिया, जिससे सुमित्रा हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या कम होने लगी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। अभियुक्त विकास ने बताया कि डॉ. नीरज ने करीब छह महीने पहले हत्या की योजना बनाई थी और उसे 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से करीब 2 लाख 20 हजार रुपये एडवांस भी मिल चुके थे। घटना को अंजाम देने के लिए उसने तमंचा अपने साथी राजन से लिया था।पुलिस का कहना है कि अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत : महराजगंज में पत्नी से परेशान पति ने दो बच्चों संग फंदा लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के सरोजिनी नगर में महिला लाभार्थियों को सौंपी जीपीआरए फ्लैट्स की चाबियां
T20 World Cup : फाइनल से पहले UP में चरम पर क्रिकेट का ताप, टीम इंडिया की हौसलाफजाई के लिये कहीं पूजा पाठ तो कहीं मैराथन दौड़
राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल विवाद पर आया मायावती का पहला रिएक्शन, कहा- संवैधानिक पदों का सम्मान जरूरी, दलगत राजनीति से ऊपर उठें
आजमगढ़ में 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर कारोबारी से 38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार