रामपुर : जूनियर हॉकी स्टेट प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। एनआईएस खेल प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष फरहत अली खान ने बताया कि जिले की चार बालिकाएं गोरखपुर में हो रही महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मंडल की टीम में चयनित हुई हैं।

जिला पुरुष हॉकी के लिए जाना जाता था। अब जिले में बालिकाओं में भी राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति उत्साह जागा है। 25 लड़कियां ट्रेनिंग कर रही है हैं जिनमें से ज्यादातर किसान मजदूर और निर्धन परिवार से आती हैं। वह दिन दूर नहीं जब रामपुर की बालिकाएं देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगी। चयनित होने वाली हॉकी खिलाड़ियों में मुस्कान, कशिश,रोशनी और आंचल शामिल है। फरहत अली खान ने कहा कि हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें - रामपुर : पटवाई में पेंटर की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार