गोंडा: सांकेतिक हड़ताल पर रहे शिक्षक, काली पट्टी बांध किया एनपीएस का विरोध
पुरानी पेंशन बहाल होने तक जारी रहेगा आंदोलन
गोंडा, अमृत विचार। नई पेंशन स्कीम के विरोध और पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर शिक्षक शनिवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। शिक्षकों ने वहां पर काली पट्टी बांधकर एनपीएस का विरोध किया और कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर शनिवार को अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में जिले भर के शिक्षक सांकेतिक हड़ताल पर रहे। शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नई पेंशन स्कीम का विरोध किया और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों बुढ़ापे का सहारा है। आंदोलन की शुरुआत विद्यालयों से होकर चरण सह ब्लॉक मुख्यालय,जनपद स्तर,प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन होगा। शिक्षक कर्मचारी हित की अनदेखी करने वाले हुक्मरानों को पुरानी पेंशन की बहाली नहीं करने तक शिक्षक शांत नहीं बैठने देंगे।
महामंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर उमाशंकर सिंह ने नई पेंशन स्कीम को सामाजिक छलावा और धोखा बताया। मुजेहना ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप पाठक ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुरानी पेंशन से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रूपईडीह अवधेश त्रिपाठी ,मंत्री राजेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष तरबगंज बलवंत सिंह , मंत्री अतुल मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक डाक्टर अखिलेश शुक्ल ,मंत्री देव प्रभाकर पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष परसपुर विपिन सिंह उपाध्यक्ष अरुण शुक्ल ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज अवनीश पांडे मंत्री आनंद देव सिंह,कन्हैया लाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष मुजेहना कुलदीप पाठक, मंत्री सुजीत त्रिपाठी, दीपक पांडे, ब्लॉक मनकापुर अध्यक्ष अंगद प्रसाद, ब्लॉक संयोजक झंझरी अनुपम पांडे, प्रवक्ता इरफान मोइन, ब्लॉक अध्यक्ष करनैलगंज देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक संरक्षक हलधरमऊ रवींद्र प्रताप सिंह, संयोजक देवकी नन्दन शुक्ल, नीतू सिंह रघुवंशी, रेनू गोस्वामी , इरशाद अहमद, प्रशांत शर्मा, अतुल तिवारी , आलोक कुमार, रेखा तिवारी, अर्चना शुक्ल, सौरभ सिंह, आलोक द्विवेदी, मनीष कुमार, राजेश जायसवाल, पुष्कर, मधुलिका पांडे, अजय प्रजापति, विनोद चौधरी, पिंकी सिंह ,अनामिका श्रीवास्तव, आनंद चौबे, चंद्र शेखर समेत सैकडों शिक्षक विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: बच्चों से काम कराने व महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
