Milkipur by-election: अखिलेश का आरोप- मिल्कीपुर में भाजपा बेईमानी पर उतारू, लेकिन जनता सपा के साथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बेईमानी पर उतारू है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मिल्कीपुर में हर तरह की साजिश कर रही है। प्रशासन द्वारा कोटेदारों और प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है। मिल्कीपुर में जनता समाजवादी पार्टी के साथ है लेकिन सरकार के दबाव में प्रशासन समाजवादी पार्टी को हराना चाहता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनो का तिरस्कार कर रही है। भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे और फर्जी मुकदमें लगवाकर उन्हें परेशान कर रही है। भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।
भाजपा राज में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां (सरदार पटेल वार्ड) से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई हैं। उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है। प्रशासन ने पहले ही अगर परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचायी जा सकती थी। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो दोषी हैं और जिन पुलिसकर्मियों ने इस नृशंस हत्या के मामले में लापरवाही बरती है, उन सबके खि़लाफ़ कठोरतम कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ रूपये मुआवज़ा दिया जाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए के साथ अन्याय, अत्याचार हो रहा है। न्याय नहीं मिल रहा है।
भाजपा सरकार ने अयोध्या में अराजकता कर रखा है। किसानों की जमीनों की लूट हो रही है। भाजपा की भूमिका भूमाफिया की है। किसानों की जमीनों को कम कीमतों पर अधिग्रहण कर सरकार के करीबियों को दिया जा रहा है। भाजपा अयोध्या में आम जनता गरीबों, किसानों को हमेशा के लिए उजाड़ दे रही है।

यह भी पढ़ें:-Milkipur by-election: अवधेश प्रसाद के रोने को सीएम योगी ने बताया नौटंकी, कहा- सपा को 'गाजी' और 'पाजी' प्यारे हैं....

 

 

संबंधित समाचार