कानपुर में सुबह-शाम सफाई करने के आदेश के विरोध में कर्मचारी: नगर निगम मुख्यालय में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में सुबह-शाम सफाई करने के आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर में नगर निगम में प्रदर्शन किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने मुख्यालय प्रांगण में नारेबाजी की और महापौर प्रमिला पांडे को ज्ञापन देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। 

यूनियन के संरक्षक किशन लाल सुदर्शन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने महापौर से कहा कि नगर आयुक्त सुधीर कुमार नहीं आते जारी किया है कि जो कर्मचारी सुबह सफाई करता है। वहीं, शाम छह बजे से मुख्य मार्गो की सफाई करेगा, यह गलत है। दो शिफ्ट में यदि सफाई करनी है तो अलग-अलग कर्मचारियों को लगाया जाए। 

नगर निगम प्रोटेस्ट 1

महापौर प्रमिला पांडे ने कहा की मुख्य मार्गो की सफाई के लिए मैंने भी नगर आयुक्त से मना किया है रात के समय यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा, महापौर ने कहा कि बंजारों की सफाई करनी होगी। अलग-अलग कर्मचारियों को लगाने के लिए नगर आयोग से बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें- महीनों चक्कर काटे, मिनटों में सुलझाई समस्या: कानपुर DM के जनसुनवाई और समाधान दिवस की शिकायतों पर तेवर सख्त...

संबंधित समाचार