लखीमपुर खीरी: युवती से रेप और हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निघासन, अमृत विचार। थाना पढुआ क्षेत्र में युवती से रेप के बाद हत्या के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को चालान कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेजा है।

पढुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को गांव का ही दूसरे समुदाय आसिफ उर्फ छोटू बहला फुसलाकर देहरादून ले गया, जहां दुष्कर्म के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने देहरादून से चार युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कंडोली जंगल से शव बरामद किया था। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ छोटू समेत अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ निराला तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आठवें आरोपी गांव के ही दिलशाद को गिरफ्तार किया है। चालान कर सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेजा है।

संबंधित समाचार