कानपुर में दबंगों की शिकायत करना पड़ा भारी: ढाई साल के मासूम को लाठी-डंडों से पीटा, परिजन बचाने की लगाते रहे गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव में दबंगों की पुलिस से शिकायत करना ढाई वर्ष के मासूम के परिजनों को भारी पड़ गया। सोमवार सुबह दबंगो ने साथियों के साथ मिलकर मासूम के परिजनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बीते रविवार शाम जगदीशपुर गांव में नशेबाजी के विरोध पर पड़ोसी अनुराग यादव और शिवा यादव ने मारपीट कर मजदूर के ढाई वर्षीय बेटे रुद्राक्ष को घायल कर दिया था। जिस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी।

पिता राघवेंद्र ने बताया कि उनका बेटा रुद्राक्ष प्राइवेट अस्पताल में आइसीयू में भर्ती हैं। सोमवार सुबह वह बेटे के इलाज के लिए रुपये लेने घर आया था। इसी दौरान अनुराग अपने पिता शिवनारायन, साथी शिवा, सुजीत यादव, बाजपुर निवासी दिनेश यादव और रमईपुर निवासी राहुल पासवान के साथ आकर धमकी देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध पर सभी ने राघवेंद्र को लाठी डंडों और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। भाई सुखवीर, महेंद्र और मां रामरती बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने सभी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह जान बचाकर घायलों ने खुद को घर मे बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डाॅक्टर ने राघवेंद्र और सुखवीर को हैलट रेफर कर दिया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अनुराग और शिवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में अभद्रता करने उपनिरीक्षक, आरक्षी व तीन पर FIR: पुलिसकर्मी अधिवक्ता से बोले- इतने मुकदमे लगायेंगे वकालत धरी की धरी रह जाएगी...

संबंधित समाचार