अमरोहा: एक दिन की थानाध्यक्ष बनी राधिका कौशिक
अमरोहा, अमृत विचार। महिला सशक्तिकरण के तहत गजरौला के मोहल्ला महाजन बस्ती की रहने वाली राधिका कौशिक ने शुक्रवार को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष का कार्यभार सभाला है। थानाध्यक्ष राधिका कौशिक ने न सिर्फ थाने में बैठकर फरियादियों की बात सुनीं बल्कि अलग-अलग मामलों में तीन मुकदमे दर्ज करने के आदेश भी दिए। इस …
अमरोहा, अमृत विचार। महिला सशक्तिकरण के तहत गजरौला के मोहल्ला महाजन बस्ती की रहने वाली राधिका कौशिक ने शुक्रवार को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष का कार्यभार सभाला है। थानाध्यक्ष राधिका कौशिक ने न सिर्फ थाने में बैठकर फरियादियों की बात सुनीं बल्कि अलग-अलग मामलों में तीन मुकदमे दर्ज करने के आदेश भी दिए। इस दौरान उन्होंने सड़कों का भ्रमण भी किया। एक दिन की थानाध्यक्ष बनने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। आपको बता दे कि कौशिक नीट की तैयारी कर रही है।
छात्राओं को किया जागरूक, बताए सुरक्षा के उपाय
मंडी धनौरा। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत नगर के लायंस कन्या इंटर कालेज के परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने नारी शक्ति के बारे में जागरुक किया। शुक्रवार को नगर की शेरपुर चुंगी स्थित लायंस कन्या इंटर कालेज मे नारी शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने नारी शक्ति के बारे मे जागरुक किया।
कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। आवश्यकता है आत्मबल को मजबूत कर लक्ष्य को साधने की। कालेज या कोचिग आते-जाते समय अगर कोई पीछा करे या संदिग्ध हरकत करे तो इसकी सूचना तत्काल 1090 या 112 नंबर पर दें। बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस दिन-रात सक्रिय है।
