महाकुंभ भगदड़: संदिग्ध युवकों से पूछताछ जारी, एसटीएफ ने जताई यह आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। महाकुंभ प्रयागराज में मौनी अमावस्या को हुए भगदड़ के मामले में जांच कर रही एटीएस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से दर्जनों की संख्या में संदिग्ध युवकों से पूछताछ की है। हालाकि जांच टीम को कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पायी है।

एसटीएफ की टीम को आशंका है कि भगदड़ के पीछे कुछ शरारती युवाओं का हाथ है। सूत्रों पर यकीन करें तो जहां पर भगदड़ की घटना हुई थी, वहां और उसके आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर कुछ उन युवाओं को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गयी है, जो भीड़ के पीछे अजीबोगरीब हरकत करते हुए धक्कामुक्की कर रहे थे। 

इसके अलावा जांच की टीमों ने प्रत्यक्षदर्शियों और घटना स्थल के आसपास कुछ दुकानदारों के भी बयान लिये हैं। अपने बयान में प्रत्यक्षदर्शियों ने जांच टीम को बताया कि दर्जनों की संख्या में शरारती युवकों का हुजूम श्रृद्धालुओं की भीड़ के बीच में चलकर नारे लगाते हुए आ रहे थे, इसके कुछ ही देर बाद भीड़ में अचानक भगदड़ मच गयी। हालाकि इसके बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बताने से इंकार किया है।

उल्लेखनीय है कि मौनी अमावस्या के दिन महाकुम्भ में हुई भगदड़ से तीस श्रृद्धालुओं की मौत हो गयी थी,जबकि तीन दर्जन लोग घायल हो गये थे। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं। वहीं दूसरी तरफ डीजीपी प्रशान्त कुमार के निर्देश पर एटीएस और एसटीएफ भी अपने स्तर से घटना के बारे में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-UP News: संविदा कर्मचारियों के बचाव में उतरा उपभोक्ता परिषद, सरकार से की यह बड़ी अपील

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ऑरेंज कैप पर कब्जा किये बैठे सूर्यवंशी; भुवनेश्वर कुमार से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप; फाइनल मैच में तय होगा कौन है हकदार
यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा