US Election2020: जॉर्जिया में दोबारा हुई वोटों की गिनती, बाइडेन जीते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी का मजबूत गढ़ माने जाने वाले राज्य जॉर्जिया से डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन दोबारा हुई वोटों की गिनती में जीत गए हैं। पुनर्मतगणना के बाद राज्य के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही बाइडेन 1992 के बाद इस महत्वपूर्ण राज्य से जीतने वाले पहले डेमोक्रेट बन गए …

वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी का मजबूत गढ़ माने जाने वाले राज्य जॉर्जिया से डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन दोबारा हुई वोटों की गिनती में जीत गए हैं। पुनर्मतगणना के बाद राज्य के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही बाइडेन 1992 के बाद इस महत्वपूर्ण राज्य से जीतने वाले पहले डेमोक्रेट बन गए हैं। करीब पचास लाख मतों की गणना अधिकारी मशीन के बजाए हाथों से कर रहे थे जिसमें कई दिन का वक्त लगा। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के बाइडन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले 12,284 मतों से जीते। पुनर्मतगणना से पहले बाइडेन करीब 14,000 मतों से आगे चल रहे थे।

जॉर्जिया के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ब्राड राफेंसपरगर ने गुरुवार को कहा, जॉर्जिया के पहले राज्यव्यापी ऐतिहासिक ऑडिट ने इस बात की पुन: पुष्टि कर दी कि राज्य की नई सुरक्षित मतपत्र प्रणाली में सटीक गणना करके परिणाम दिए गए।

इससे पहले 1992 में बिल क्लिंटन जॉर्जिया से जीते थे। अधिकारियों ने कहा कि ऑडिट से यह पुष्टि हो गई है कि तीन नवंबर को हुए चुनाव में कोई धोखाधड़ी या अनियमितता नहीं हुई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा