इटावा: शिवपाल यादव का ऐलान, विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ेगी प्रसपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। समाजवादी पार्टी में विलय को नकार चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि उनकी पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी। इटावा में जिला कोआपरेटिव बैंक बोर्ड की बैठक …

इटावा। समाजवादी पार्टी में विलय को नकार चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा कि उनकी पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी। इटावा में जिला कोआपरेटिव बैंक बोर्ड की बैठक के बाद शिवपाल सिंह यादव ने यह बयान दिया।

उनके इस बयान से एक नई राजनीति का संकेत मिलता हुआ दिख रहा है। शिवपाल सिंह यादव के इस बयान के बाद इटावा और आसपास की राजनीति में एक नया राजनीतिक गठबंधन खड़ा होने की उम्मीद दिखा रहा है। दीपावली पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार न उतारने का ऐलान करते हुए चाचा शिवपाल के लिए छोड़ने का ऐलान कर एक नई राजनीति का संकेत दिया था। उसके 7 दिन बाद आज शिवपाल ने 2022 में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ने का ऐलान कर अपने समर्थकों में जोश भर दिया है।

शिवपाल सिंह यादव यह कहने से भी नहीं चूके कि उनकी पार्टी का पूरे प्रदेश भर मे हर जिले में संगठन करीब-करीब पूरा गठित हो चुका है और वो संगठन की मजबूती की दिशा में प्रदेश के हर जिले में दौरा करने में भी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के हिसाब से समझौता करेंगे। वो अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव मैदान में उतरने का दावा कर रहे हैं।

उनका कहना है कि उनकी पार्टी का विलय किसी भी सूरत में किसी भी पार्टी के साथ नहीं होगा और न ही किसी दूसरे के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। उनकी अपनी पार्टी रहेगी और सीटों का बंटवारा होगा। उसी के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी के अलावा अन्य पार्टियों से भी बात चल रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता दूर करने के लिए वे समाजवादी पार्टी से ही गठबंधन करने पर बल देंगे।

संबंधित समाचार