Fatehpur: नगर पालिका चौराहे में सियार दिखने से मचा हड़कंप, घंटों कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्कयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। नगर पालिका चौराहे में सियार दिखने से हड़कंप मच गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस से सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सियार को रेस्क्यू कर लिया गया। वन विभाग की टीम सियार को अपने साथ ले गई। तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।

संबंधित समाचार