लखीमपुर खीरी: दो भारतीय और एक नेपाली धनगढ़ी में गिरफ्तार, दो बंदूकें और चाकू बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलियाकलां, अमृत विचार: नेपाल के धनगढ़ी में दो भारतीय नागरिकों समेत तीन लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनमें लखीमपुर खीरी जिले के दो व्यक्ति शामिल हैं। नेपाल पुलिस ने इनसे दो बंदूकें और एक चाकू बरामद किया है।

नेपाल की धनगढ़ी महानगर पालिका के पास आर्याघाट गांव में लखीमपुर खीरी के गुलरिया ग्राम निवासी रियासत अली (32) और देशराज राणा (40) को नेपाल के गुरु प्रसाद चौधरी के साथ गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस के अनुसार, इन तीनों के पास दो अवैध बंदूकें और एक चाकू मिला है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

नेपाल पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये लोग हथियारों के साथ वहां क्या कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि अगर इनका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत 

संबंधित समाचार