बदायूं: चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी...तोड़ गए CCTV

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: चोरों ने एक ही रात में सिविल लाइन क्षेत्र की तीन दुकानों को निशाना बनाया। दातागंज तिराहा से रेलवे क्रासिंग तक तीनों दुकानों से लाखों रुपये का सामान और नकदी पार करके ले गए। सुबह दुकान खोलने आने के दौरान दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने दातागंज तिराहा स्थित नीलकमल गुप्ता की किराना की दुकान और पास में ही असीम की कृषि यंत्र की दुकान की पीछे की दीवार में नकब लगाया और चोरी कर ली। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। वहीं दातागंज मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास चांद मोहम्मद की हार्डवेयर की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी की गई। बुधवार सुबह दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने गए तो सामान फैला पड़ा मिला। दुकानदारों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, लेकिन तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- बदायूं : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा की मौत

संबंधित समाचार