कानपुर में सोता रहा प्रशासन...नहर के चारों ओर कर लिया कब्जा, अब टूटी अधिकारियों की नींद, जारी किया फरमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू के किसान नगर मार्ग में कई साल पहले बनाई गई नहर पर अब धर्म कांटा संचालक ने अवैध कब्जा कर लिया है। नहर के आसपास की जमीन के अलावा उसके ऊपर स्लैब डालकर भी कब्जा करने का काम किया। अब सिंचाई विभाग की नींद खुली है और उसने संचालक को अल्टीमेटम देकर छह दिन में अवैध कब्जा खाली करने का फरमान जारी किया है।

खेतों को पानी के लिए कई दशक पहले किसान नगर मार्ग में बनाई गई नहर में अब रौतापुर कला चौबेपुर निवासी बृजेश कुमार दिवाकर ने एक वर्ष पहले 11 बिस्वा जमीन जामूं गांव के नहर के किनारे खरीदी थी। जिस पर उसने लगभग दो बीघा नहर विभाग की जमींन पर डीपी सी डलवा कर अवैध कब्जा कर लिया। 

जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला अधिकारी व नहर विभाग के एसडीओ को दी। जिस पर एसडीओ ने सींचपाल को नोटिस चिपकाने का आदेश दिया, अवैध कब्जा हटवाने को कहा। जिस पर बुधवार को दोपहर मौके पर सिंचाई विभाग से अवर अभियंता आशीष पाल, जिलेदार हरिशंकर पाल, सींचपाल अनस जाबरी मौके पर पहुंचे और अवैध  रुप से बनी डीपीसी को तुड़वाने की बात कही।

ये भी पढ़ें- कानपुर में प्राइवेट कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान: पत्नी बेटी को लेकर मायके में रह रही थी, दहेज प्रताड़ना की दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित समाचार