लखीमपुर खीरी: एक सप्ताह पहले गायब युवक का मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मितौली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव मड़रिया निवासी युवक एक सप्ताह पूर्व लापता हो गया था। गुरुवार को सीतापुर रजबहा प्रखंड द्वितीय में ग्राम टिकरिया के पास एक शव पाया गया, जिसकी शिनाख्त लापता युवक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम मड़रिया निवासी 40 वर्षीय तीरथ राम पुत्र गंगाराम 31 जनवरी को शाम पांच बजे से अपने घर से सामान लेने के लिए बाजार गया था। घर वापस न आने पर परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना मितौली में अगले दिन ही दर्ज करा दी थी। पुलिस चौकी कस्ता के प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। वह शराब का आदी थी। आशंका है कि शौच करने के दौरान नहर में गिर गया, जिससे डूबकर मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: मेडिकल के नाम पर मांगी घूस, वीडियो वायरल हुआ तो दरोगा निलंबित

संबंधित समाचार