अयोध्या की इस सीएचसी में कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप, सीएमओ करेंगे शिकायत की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या , अमृत विचार: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में एक्सरे बिना फिल्म की उपलब्धता के किया जा रहा है। मरीजों को रिपोर्ट और फिल्म एंड्रॉयड फोन में दिया जाता है। यह भी विभाग की नियुक्त एक्सरे तकनीशियन की सहयोगी डार्क रूम सहायक मनीषा दुबे की मर्जी पर निर्भर करता है, जिसके लिए मरीज का अपना एंड्रॉयड फोन सक्रिय होना जरूरी है। किसी अन्य के मोबाइल का उपयोग मरीज नहीं कर सकता। 

आरोप है कि लंबे संघर्ष और वर्षों की लिखापढ़ी के बाद इस स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध हुई एक्सरे की सुविधा हो या पैथोलॉजी की जांच, कर्मचारियों की मनमानी पर निर्भर करती है। आए दिन मामला नोकझोंक और मारपीट तक पहुंच रहा है। शुक्रवार को एक्सरे कराने आए गुलालपुर निवासी रामकल्प पाण्डेय के साथ ऐसी ही समस्या सामने आई, तो विवाद खड़ा हो गया। 

demo image v - 2025-02-07T170953.493
सोहावल की सीएचसी में मोबाइल पर दिया जा रहा एक्सरे

आरोपी महिला कर्मी की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पुष्पेंद्र कुमार से की गई, तो इन्होंने बताया कि इस समय इस एक्सरे फिल्म नहीं आ रही है, डिजिटल एक्सरे मोबाइल पर ही दिया जा रहा है। महिला कर्मी की शिकायत की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: हनुमानगढ़ी परिसर में पुलिस ने प्रसाद विक्रेता को पीटा, व्यापारियों ने विरोध में बंद की दुकानें, देखें वीडियो

संबंधित समाचार